शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडो काउंट (Indo Count) ने पेश की सफाई, शेयर उछला

आज इंडो काउंट (Indo Count) के शेयर भाव में 7% से अधिक बढ़त हुई है।

ग्राहकों के कम होने की अफवाहों के संबंध में कंपनी के प्रबंधन की ओर से आये स्पष्टीकरण से इसके शेयर में उछाल आयी है। इंडो काउंट ने इन अफवाहों की निंदा करते हुए कहा कि हमारे किसी भी ग्राहक ने दिये गये ठेके को रद्द नहीं किया है।
बीएसई में इंडो काउंट का शेयर मंगलवार के 100.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 103.00 रुपये पर खुला और 110.25 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 7.40 रुपये या 7.38% की मजबूती के साथ 107.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!