शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) करेगी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश

हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) अगले 4 सालों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

खबरों के अनुसार इस निवेश के जरिये कंपनी रणनीतिक बदलाव के तहत मूल्यवर्धित उत्पादों का रुख करेगी। योजना के अनुसार, कंपनी आधुनिक हाइड्रो धातुशोधन तकनीक का उपयोग करके ताँबे के कैथोड़ बनाने के लिए 3,025 करोड़ रुपये के संयंत्र की स्थापना हेतू आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।
उधर बीएसई में कंपनी का शेयर मंगलवार के 61.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 60.50 रुपये पर खुला और 63.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.25 बजे कंपनी का शेयर 0.80 रुपये या 1.31% की मजबूती के साथ 61.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!