शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डायनाकॉन्स सिस्टम्स (Dynacons Systems) को मिला ठेका

डायनाकॉन्स सिस्टम्स (Dynacons Systems) को 20 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

डायनाकॉन्स सिस्टम्स को यह ठेका एलआईसी से मिला है, जिसके तहत कंपनी को एलआईसी के केंद्रिय, क्षेत्रीय, कार्यालय, शाखा कार्यालयों और भारत में इन कार्यालयों के तहत बाकी सभी इकाइयों को आवश्यकता के अनुसार लेपटॉप की आपूर्ति, इंस्टोलेशन, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस उपकरण और डेटा माइग्रेशन सेवाएँ देनी हैं। उधर बीएसई में डायनाकॉन्स सिस्टम्स का शेयर मंगलवार के 33.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 32.30 रुपये पर खुला और 34.90 रुपये तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 1.65 रुपये या 4.96% की मजबूती के साथ 34.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!