शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को मिला सड़क परियोजना का टोल अधिकार

तमिलनाडु में सड़क परियोजना का टोल अधिकार मिलने से एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) के शेयर में 5% से अधिक की उछाल आयी है।

कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से चेनासमुद्रम शुल्क प्लाजा पर 1 साल की अवधि के लिए टॉल वसूलने का अधिकार प्राप्त हुआ है। एमईपी इन्फ्रा इसके लिए एनएचएआई को 74.70 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
बीएसई में एमईपी इन्फ्रा का शेयर बुधवार के 114.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 117.40 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद यह करीब 11.20 बजे 6.35 रुपये या 5.56% की बढ़त के साथ 120.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!