शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेई इन्फ्रा (SREI Infra) की सहायक कंपनी को मिली आईपीओ की मंजूरी

श्रेई इन्फ्रा (SREI Infra) की सहायक कंपनी भारत रोड नेटवर्क को आईपीओ के लिए कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के संबंध में पश्चिम बंगाल के आरओसी ने हरी झंडी दिखा दी। भारत रोड का आईपीओ 6 सितंबर को खुल कर 8 सितंबर को बंद होगा, जिसमें 2.93 करोड़ शेयर जारी किये जायेंगे। इससे पहले भारत रोड को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी जून में ही मिल गयी थी।
बीएसई में श्रेई इन्फ्रा का शेयर बुधवार के 118.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 123.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद करीब 12 बजे यह 2.75 रुपये या 2.31% की बढ़त के साथ 121.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!