शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) करेगी डिबेंचरों का आवंटन

आज कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

कंपनी के निदेशक समूह ने प्राइवेट प्लेसमेंट पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर वाले 200 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (टीयर 2) का आवंटन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। दूसरी ओर बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर बुधवार के 717.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सपाट 717.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 709.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 5.60 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 712.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!