शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफावसूली के कारण डीएलएफ (DLF) के शेयर में गिरावट

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के शेयर में 9% बढ़त दर्ज की गयी।

यही वजह है कि इसमें मुनाफावसूली देखी जा रही है और कंपनी का शेयर लाल निशान में है। बीएसई में डीएलएफ का शेयर गुरुवार के 186.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज भी मजबूती के साथ 190.35 रुपये पर खुला और 192.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मगर जल्दी ही लाल निशान में पहुँच गया। करीब 11 बजे डीएलएफ के शेयर में 3.00 रुपये या 1.61% की गिरावट के साथ 183.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!