शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निर्यात ठेका मिलने से फाइबरवेब (Fiberweb) के शेयर में मजबूती

फाइबरवेब (Fiberweb) को 10.9 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने इसे बहुत प्रतिष्ठित कार्य बताने के साथ आगे और भी कई ठेके प्राप्त होने की संभावना जतायी है। फाइबरवेब स्पन बॉन्ड नॉनवॉवेन फैब्रिक्स का उत्पादन करती है।
दूसरी ओर बीएसई में फाइबरवेब का शेयर गुरुवार के 323.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 327.00 रुपये पर खुला और 333.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2 बजे कंपनी के शेयर में 6.30 रुपये या 1.95% की बढ़ोतरी के साथ 330.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!