शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) की एफसीसीबी समिति ने लिया बड़ा फैसला

आज सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) के निदेशक समूह की एफसीसीबी समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) के कन्वर्जन पर 1 रुपये मूल कीमत के 68,06,102 इक्विटी शेयर आवंटित किये गये। कंपनी ने एफसीसीबी धारकों को उनके द्वारा अपने अधिकार का उपयोग करने के कारण ही शेयर आवंटित किये हैं।
वहीं बीएसई में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 30.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 30.20 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 31.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 0.65 रुपये या 2.16% की बढ़ोतरी के साथ 30.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख