शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से उछला एम्को (Emco) का शेयर

आज एम्को (Emco) के शेयर में 6% से अधिक मजबूती आयी।

खबरों के अनुसार एशिया केंद्रित निवेश फर्म एसएसजी कैपिटल मैनेजमेंट एम्को में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है। मीडिया में आयी इस खबर के कारण कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गयी।
बीएसई में एम्को का शेयर गुरुवार के 17.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 17.75 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 18.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 1.05 रुपये या 6.18% की बढ़ोतरी के साथ 18.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!