शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी गैर-स्टेरायडल सूजन विरोधी दवा, इंडोसिन, के जेनेरिक संस्करण के लिए प्राप्त हुई, जिसका नाम इंडोमिथैसिन है। इंडोमिथैसिन का इस्तेमाल मध्यम से गंभीर सूजन के उपचार और दर्द कम करने में किया जाता है।
बीएसई में जुबिलेंट लाइफ का शेयर गुरुवार के 723.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 734.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 736.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 9.95 रुपये या 1.38% की कमजोरी के साथ 713.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!