शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) कर रही है श्रेया लाइफ साइंसेज से वार्ता

125 से अधिक देशों में मौजूद शीर्ष घरेलू दवा कंपनियों में से एक अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) श्रेया लाइफ साइंसेज से वार्ता कर रही है।

कंपनी यह वार्ता इसके रूसी व्यापार को खरीदने के लिए कर रही है। खबरों के अनुसार यह सौदा 8 से 10 करोड़ डॉलर में तय हो सकता है। 2001 में स्थापित की गयी श्रेया लाइफ दवा उत्पादों की विस्तृत विविधता में व्यापार करती है। दुनिया भर में मौजूद श्रेया लाइफ ने रूस में 2002 में कदम रखा था। उधर बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर मंगलवार के 731.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 750.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 6.80 रुपये या 0.93% की बढ़त के साथ 738.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!