शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयर में जोरदार उछाल

आज अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयर में करीब 4.50% की जोरदार उछाल आयी।

आज एनएसई पर कंपनी के 13,32,000 शेयरों में 188 रुपये प्रति के भाव पर ब्लॉक डील हुई, जिनका कुल मूल्य 25.4 करोड़ रुपये है। 5 लाख शेयर या 5 करोड़ रुपये के शेयरों में हुई लेन-देन ब्लॉक डील होती है। बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर मंगलवार के 186.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 190.00 रुपये पर खुला और 199.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 8.20 रुपये या 4.40% की बढ़त के साथ 194.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!