शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने मिलाया केन्द्रीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान से हाथ

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने केन्द्रीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीआईएफटी) के साथ करार किया है।

भारत की सबसे बड़ी जहाज निर्माण और रखरखाव सुविधा प्रदाता कंपनी ने सीआईएफटी के साथ मछली पकड़ने के जहाजों के निर्माण के लिए समझौता किया है। उधर बीएसई में कोचीन शिपयार्ड का शेयर बुधवार के 514.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 517.50 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 0.70 रुपये या 0.14% की हल्की बढ़त के साथ 515.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!