शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) बनी दूसरे नंबर की कंपनी

बाजार पूँजी के मामले में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) बीएसई पर दूसरे नंबर की ऑटो कंपनी बन गयी है।

हीरो मोटोकॉर्प ने बजाज ऑटो को पछाड़ते हुए आयशर मोटर्स के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। आयशर मोटर्स की बाजार पूँजी 84,318.31 करोड़ रुपये और हीरो की 80,118.03 करोड़ रुपये है, जबकि 79,487.67 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी के साथ बजाज ऑटो तीसरे नंबर पर पहुँच गयी है। उधर बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर बुधवार के 3,987.15रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 3,976.15 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 10.15 रुपये या 0.25% की मजबूती के साथ 3,997.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!