शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शेयर पूँजी में हुई वृद्धि

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 5,16,27,85,384 रुपये हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में वृद्धि कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत किये गये 2 रुपये मूल कीमत के 62,50,000 इक्विटी शेयरों के आवंटन के कारण हुई है। उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर बुधवार के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 1,769.00 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे बैंक का शेयर 5.00 रुपये या 0.28% की गिरावट के साथ 1,764.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!