शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

9% से अधिक उछला श्री पुष्कर केमिकल्स (Shree Pushkar Chemicals) का शेयर

आज श्री पुष्कर केमिकल्स (Shree Pushkar Chemicals) के शेयर भाव में 9% से अधिक बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 4 सितंबर को होगी, जिसमें कई व्यापार प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा। खबरों के अनुसार इन व्यापार प्रस्तावों में अधिग्रहण भी हो सकते हैं। उधर बीएसई में श्री पुष्कर केमिकल्स का शेयर बुधवार के 206.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 210.00 रुपये पर खुला और 229.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयर में 19.30 रुपये या 9.34% की मजबूती के साथ 226.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!