शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में उतारी नयी दवा

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में नयी दवा पेश की है।

कंपनी ने 500 तथा 1000 एमजी में चबाये जाने योग्य लांथानम कार्बोनेट लॉन्च की है, जिसका इस्तेमाल मरीजों में गुर्दे के रोग के साथ सीरम फॉस्फेट को कम करने में किया जाता है। उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर बुधवार के 987.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 986.00 रुपये पर खुला और 12 बजे के करीब एक जोरदार उछाल के साथ 996.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 8.85 रुपये या 0.88% की गिरावट के साथ 978.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!