शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने किये डिबेंचर आवंटित

आज जीई शिपिंग (GE Shipping) की डिबेंचर ईश्यु समिति की बैठक हुई।

बैठक में 10 लाख रुपये मूल कीमत के कुल 150 करोड़ रुपये के 8.05% ब्याज दर वाले 1,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये गये। दूसरी ओर बाजार में मजबूती के बावजूद जीई शिपिंग के शेयर में गिरावट है। बीएसई में कंपनी का शेयर गुरुवार के 398.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 400.00 रुपये पर खुला, मगर 393.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 2.75 रुपये या 0.69% की गिरावट के साथ 396.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!