शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने ऐसे जुटाये 2,500 करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 2,500 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की है।

कंपनी ने आज प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 25,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी और आवंटित करके यह रकम हासिल की, जिन्हें बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जायेगा। उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 1,593.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,601.80 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,615.95 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयर में 15.70 रुपये या 0.99% की बढ़त के साथ 1,609.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!