शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की कुल बिक्री में हुई 22% बढ़ोतरी

अगस्त 2016 के मुकाबले अगस्त 2017 में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के वाहनों की कुल बिक्री में 22% वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी ने कुल 55,721 इकाई वाहनों के मुकाबले 67,977 इकाई वाहन बेचे। इनमें आयशर की घरेलू स्तर पर बिक्री 54,735 इकाई से 22.39% बढ़ कर 66,991 इकाई रही, जबकि निर्यात 986 इकाई से 12% बढ़त के साथ 1,105 इकाई रहा।
उधर बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर गुरुवार के 31,404.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 31,548.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 31,976.95 रुपये तक ऊपर चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 309.55 रुपये या 0.99% की बढ़त के साथ 31,713.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!