शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) की सहायक कंपनी ने किया रेडियोफार्मेसी व्यापार का अधिग्रहण

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) की सहायक कंपनी जुबिलेंट फार्मा ने रेडियोफार्मेसी व्यापार का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

जुबिलेंट फार्मा ने अमेरिकी ट्रायड आइसोटोप्स के अमेरिका में ही स्थित रेडियोफार्मेसी व्यापार को अधिग्रहित किया। ट्रायड 50 से अधिक फार्मेसियों के साथ अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा रेडियोफार्मेसी नेटवर्क संचालित करती है।
इस बीच बीएसई में जुबिलेंट लाइफ का शेयर शुक्रवार के 696.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 702.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10.37 बजे कंपनी का शेयर 6.20 रुपये या 0.89% की मजबूती के साथ 702.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!