शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड (Raymond) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

सोमवार के कारोबार में रेमंड (Raymond) ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।

खबरों के अनुसार बाजार के जानकारों का मानना है कि एमएसीडी हिस्टोग्राम जैसे गति संकेतक रेमंड के लिए सकारात्मक अभिसरण दिखा रहे हैं, जो इसमें निरंतर वृद्धि की चाल को दर्शाता है। इसी कारण आज रेमंड के शेयर में 3.50% से अधिक वृद्धि भी हुई। बीएसई में रेमंड का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 811.50 रुपये पर खुला और 862.80 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे कंपनी का शेयर 29.30 रुपये या 3.68% की मजबूती के साथ 841.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!