शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने मिलाया पारले से हाथ

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने प्रमुख बिस्किट निर्माता कंपनी पारले के साथ समझौता किया है।

दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता वितरण नेटवर्क साझा करने और ब्रांडों के क्रॉस-प्रमोशन के लिए किया गया है। करार के तहत मनपसंद बेवरेजेज के पास पारले के पूरे भारत में 45 लाख केंद्रों तक पहुँत हो जायेगी।
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर शुक्रवार के 807.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 808.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 791.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 12.15 रुपये या 1.51% की कमजोरी के साथ 795.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!