शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओडिशा माइनिंग कॉर्प जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) से हाथ मिलाने को तैयार

ओडिशा माइनिंग कॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के साथ दीर्घकालिक लौह अयस्क करार करने के लिए तैयार हो गयी है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित कंपनी की ओर से प्राप्त यह साझेदारी प्रस्ताव ओडिशा में जेएसडब्ल्यू स्टील की प्रस्तावित 10 मिलियन टन स्टील परियोजना लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर सोमवार के 254.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 255.50 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 1.35 रुपये या 0.53% की बढ़त के साथ 256.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!