शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टार सीमेंट (Star Cement) करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश

कोलकाता स्थित सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) की सहायक कंपनी स्टार सीमेंट (Star Cement) 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी यह निवेश अपने सीमेंट पिसाई और क्लिंकर उत्पादन संयंत्र के ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड विस्तार के लिए करेगी।
उधर बीएसई में स्टार सीमेंट का शेयर सोमवार के 109.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 110.00 रुपये पर खुला है। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 3.00 रुपये या 2.75% की बढ़त के साथ 112.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!