शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने नहीं किया एमसीएलआर में बदलाव

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है।

बैंक ने पहले की तरह ओवर्नाइट 8.10%, एक महीने के लिए 8.15%, 3 महीनों के लिए 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.30%, 1 साल के लिए 8.35%, 3 साल के लिए 8.50% और 5 साल के लिए 8.65% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर सोमवार के 136.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 137.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 138.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.25 बजे बैंक के शेयर में 1.45 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 138.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!