शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने किया एमसीएलआर में बदलाव

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने एमसीएलआर में 15 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है है।

विजया बैंक ने यह दर 6 महीनों के लिए 8.60% से घटा कर 8.50% और एक साल के लिए 8.75% से कम कर के 8.60% कर दी। हालाँकि बैंक ने ओवर्नाइट और एक महीने के लिए 8.10%, तीन महीनों के लिए 8.20%, 2 साल के लिए 8.65% और 3 साल के लिए 8.75% एमसीएलआर बरकरार रखी है। बैंक की नयी दरें 07 सितंबर से प्रभावी हैं। बीएसई में विजया बैंक का शेयर बुधवार के 62.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 63.20 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे यह 0.10 रुपये या 0.16% हल्की वृद्धि के साथ 63.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!