शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला 1 हफ्ते के भीतर दूसरा ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को 1 हफ्ते के भीतर दूसरा निर्यात ठेका प्राप्त हुआ है।

इसके तहत कंपनी यूरोपीय संघ के कारवान बाजार में 2 महीनों की अवधि में लगभग 8,500 इस्पात पहियों की आपूर्ति करेगी। इन पहियों की आपूर्ति चेन्नई संयंत्र से की जायेगी। कंपनी ने 4 सितंबर को भी ऐसा ही कार्य प्राप्त होनी की जानकारी दी थी।
उधर बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर बुधवार के 900.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 902.00 रुपये पर खुला और 912.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 3.85 रुपये या 0.43% की कमजोरी के साथ 897.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!