शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने घटायी एमसीएलआर

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों तक की कटौती की है।

बैंक ने नयी दरों में ओवर्नाइट और एक महीने के लिए 8% से घटा कर 7.90%, तीन महीनों के लिए 8.15% से घटा कर 8.10% एमसीएलआर करते हुए 6 महीनों की अवधि के लिए 8.25% बरकरार रखी है। इसके अलावा बैंक ने 1 साल के लिए 8.40% से कम कर के 8.30% एमसीएलआर कर दी है। बैंक की नयी दरें 10 सितंबर से प्रभावी होंगी। उधर बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 144.30 रुपये पर खुला है और सुबह करीब 9.35 बजे भी इसी स्तर पर है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!