शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोगुना रहा यूएफओ मूवीज (UFO Moviez) का तिमाही मुनाफा

साल दर साल आधार पर यूएफओ मूवीज (UFO Moviez) के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 98.02% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 7.08 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने इस बार 14.02 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। इस दौरान यूएफओ मूवीज की कुल आमदनी 135.39 करोड़ रुपये से 14.04% अधिक 154.40 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में यूएफओ मूवीज के शेयर ने गुरुवार के 382.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान पर 382.90 रुपये पर शुरुआत की। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करते रहने के बाद करीब 3 बजे इसने एक जोरदार उछाल के साथ 415.50 रुपये का उच्च स्तर छूआ। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 21.35 रुपये या 5.59% की शानदार मजबूती के साथ 403.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!