शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएंट (Cyient) ने किया अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और संचालन प्रबंधन सेवा की वैश्विक प्रदाता सीएंट (Cyient) ने अपनी सहायक कंपनी सीएंट डिफेंस सर्विसेज के जरिये एक करार किया है।

कंपनी ने यह करार अमेरिकी कंपनी बीऐंडएफ डिजाइन की 100% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए किया है। इस सौदे से सीएंट को एयरोस्पेस के क्षेत्र में अपनी स्थिति में मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
इसके बाद बीएसई में सीएंट का शेयर शुक्रवार के 532.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 542.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह 0.40 रुपये या 0.08% की मामूली वृद्धि के साथ 533.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!