शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

आज ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) के शेयर ने ऊपरी सर्किट छुआ है।

खबरों के अनुसार कई खरीदार संयुक्त बोली लगा कर पावर ट्रांसमिशन टावर निर्माता कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहे हैं। इसी कारण बीएसई में ज्योति स्ट्रक्चर्स का शेयर शुक्रवार के 10.76 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 11.29 रुपये पर खुला, जो इसके पिछले एक महीने का उच्च स्तर भी है। करीब 11.30 बजे यह 0.53 रुपये या 4.93% की शानदार मजबूती के साथ 11.29 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!