शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने पूरा किया लंदन स्थित कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने लंदन स्थित ब्रिलिएंट बेसिक्स का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

यह अधिग्रहण 3 अगस्त को दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते के तहत हुआ है। ब्रिलिएंट बेसिक्स उत्पाद डिजाइन और ग्राहक अनुभव (सीएक्स) प्रर्वतक कंपनी है, जिसे प्राप्त करने से इन्फोसिस डिजिटल स्टूडियोज के अपने विश्वव्यापी कनेक्टेड नेटवर्क का विस्तार करेगी।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर शुक्रवार के 884.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 890.00 रुपये पर खुला और 892.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे यह शेयर 4.10 रुपये या 0.46% की गिरावट के साथ 881.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!