शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) ने घटायी ब्याज दर

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) ने बचत खाता ब्याज दर में कटौती की है।

बैंक ने घरेलू/एआरओ/एनआरपी रुपये बचत बैंक जमा पर वार्षिक ब्याज दर 4% से घटा कर 3.5% कर दी है। आज से प्रभावी नयी दर की घोषणा के बाद आज बैंक के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक का शेयर सोमवार के 79.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 81.30 रुपये पर खुला और 82.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबारी बंदी के समय बैंक के शेयर में 1.85 रुपये या 2.33% की मजबूती के साथ 81.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!