शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) बेचेगी सहयोगी कंपनी के शेयर

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को अपनी सहयोगी कंपनी टाटा ग्लोबल (Tata Global) के शेयरों की बिकवाली के लिए अपने निदेशक समूह की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी टाटा ग्लोबल के 1 रुपये प्रति वाले 4,31,75,140 इक्विटी शेयरों को टाटा संस (Tata Sons) को बेचेगी। इस बिकवाली से प्राप्त धनराशि से टाटा केमिकल्स अपने उपभोक्ता खाद्य तथा विशिष्ट उत्पादों पर ध्यान देगी।
उधर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर मंगलवार के 634.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 640.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 10.15 रुपये या 1.60% की मजबूती के साथ 644.20 रुपये पर चल रहा है। वहीं कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 665.10 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 445.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!