शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने छुआ अपना सबसे उच्च स्तर

बाजार पूँजी के मामले में बीएसई की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने आज अपना सबसे उच्चतम स्तर (All Time High) छुआ।

मंगलवार को 823.3 रुपये के बंद स्तर पर इसकी बाजार पूँजी 5,35,509.87 करोड़ रुपये थी, जिसमें आज और 17,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। कंपनी के शेयर में तेजी का असर बीएसई तथा एनएसई पर भी दिख रहा है।
बीएसई में रिलायंय का शेयर मंगलवार के 823.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 824.00 रुपये पर खुला और 850.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.50 बजे यह 26.80 रुपये या 3.26% की मजबूती के साथ 850.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!