शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) में हुई है 83% वृद्धि

मार्च में सूचीबद्ध होने के बाद से अब तक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर भाव में 83% बढ़त दर्ज की गयी है।

ऊपर की बढ़ते हुए कंपनी के शेयर ने आज ही 1,100 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार किया है। मंगलवार को 1,087.1 रुपये के बंद स्तर पर इसकी कुल बाजार पूँजी 67,844 करोड़ रुपये थी, जो आज बढ़ कर 68,224.92 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर मंगलवार के 1,087.1 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की मजबूती के साथ 1,090.05 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही एक उछाल के साथ करीब सवा 10 बजे इसने 1,113.95 रुपये सबसे उच्च स्तर को छुआ। अब करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 7.85 रुपये या 0.72% की मजबूती के साथ 1,093.05 पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख