शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण टूटा जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) का शेयर

आज जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शेयर में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी।

दिल्ली के राहुल अरोड़ा नामक एक उपभोक्ता को डोमिनोज पिज्जा मसाला पाउच में कीड़े मिले, जिसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक के माध्यम संबंधित वीडियो अपलोड करके दी। मामला सुर्खियों में आने पर भारत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में डोमिनोज पिज्जा की मास्टर फ्रेंचाइजीधारक जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर को भी झटका लगा।
बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर मंगलवार के 1,425.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 1,417.80 रुपये पर खुला। पूरे सत्र में लाल निशान में रहने के बाद कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 103.40 रुपये या 7.26% की कमजोरी के साथ 1,321.80 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!