शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) के शेयर में करीब 20% की जोरदार उछाल

बेहतर तिमाही नतीजों से मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) के शेयर भाव में आज करीब 20% की जोरदार बढ़त हुई है।

शानदार तेजी के साथ ही इसने अपने 52 हफ्तों के शिखर को भी छू लिया। 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.50 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए 1.16 करोड़ रुपये के मुकाबले 287.93% अधिक है। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 240.08 करोड़ रुपये से 13.66% घट कर 207.29 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर बुधवार को 16.79 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 18.30 रुपये पर खुला और 20.14 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.35 बजे यह 3.35 रुपये या 19.95% की मजबूती के साथ 20.14 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!