शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने मिलाया एशियन डेवलपमेंट बैंक से हाथ

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank) के साथ करार किया है।

करार के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक भारत के ग्रामीण इलाकों में कम आय वाली महिला कर्जदारों को ऋण मुहैया करने के लिए इंडसइंड बैंक को 20 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसका 70% हिस्सा देश के कम विकसित राज्यों में खर्च किया जायेगा। बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर गुरुवार के 1,727.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सपाट 1,726.00 रुपये पर खुला और 1,708.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अपराह्न 1 बजे कंपनी का शेयर 9.50 रुपये या 0.55% की कमजोरी के साथ 1,717.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!