शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) के शेयर में करीब 10% की मजबूती आयी है।

कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर और ऊपरी सर्किट छूआ। हिमाचल फ्यूचरिस्टिक ने हाल ही में कहा है कि यह अब कॉर्पोरेट ऋण पुनर्रचना (सीडीआर) तंत्र के तहत नहीं है। बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर शुक्रवार के 32.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 34.15 रुपये पर खुला और 35.95 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। अपराह्न 1.52 बजे कंपनी के शेयर में 3.25 रुपये या 9.94% की मजबूती के साथ 35.95 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!