शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) के शेयर में 10% से अधिक की उछाल

आज वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) का शेयर 10% से अधिक उछला है।

कंपनी के शेयर में तेजी इसे शापूरजी पलोंजी ऐंड कंपनी से आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में किफायती आवासों के सिविल निर्माण के लिए 235.76 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण आयी है। बीएसई में वैस्कॉन इंजीनियर्स का शेयर शुक्रवार के 35.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 36.50 रुपये पर खुला और 41.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयर में 3.55 रुपये या 10.07% की मजबूती के साथ 38.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!