शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्वान एनर्जी (Swan Energy) ने मिलाया जापानी कंपनी से हाथ

स्वान एनर्जी (Swan Energy) ने जापानी कंपनी मित्सुई ओएसके लाइंस के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार गुजरात में एलएनजी समर्पित एफएसआरयू पोर्ट परियोजना की स्थापना के लिए किया है। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। दूसरी ओर आज बीएसई में स्वान एनर्जी का शेयर सोमवार के 154.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 160.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे यह शेयर 7.90 रुपये या 5.12% की बढ़ोतरी के साथ 162.20 रुपये पर है, जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 213.40 रुपये और निचला स्तर 58.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!