शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने मिलाया फार्म ऐड से हाथ

वैश्विक हेल्थकेयर कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने रूस स्थित फार्म ऐड के साथ करार किया है।

कंपनी ने फार्म ऐड के साथ यह समझौता रूस में चेचक के टीके के उत्पादन की तकनीकी जानकारी मुहैया करने के लिए किया है। दूसरी ओर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर सोमवार के 486.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 485.95 रुपये पर खुला। आज इस शेयर में उचार-चढ़ाव रहा है। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयर में 0.50 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 486.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 558.00 रुपये तक चढ़ा और 329.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!