शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) का शेयर आज 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँचा।

महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर इसके वर्ल्ड बैंक के सदस्य इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईएफसी) के साथ समझौता करने के कारण मजबूत हुआ है। करार के तहत गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में कई इंडस्ट्रियल पार्कों के विकास किया जायेगा, जिनके लिए आईएफसी 5 करोड़ डॉलर का निवेश भी करेगी।
उधर बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर सोमवार के 506.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 514.00 रुपये पर खुला और 528.10 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक गया। इसके बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 15.10 रुपये या 2.98% की वृद्धि के साथ 521.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!