शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) खरीदेगी ट्रैक्टर कंपनी

खबरों के अनुसार महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) तुर्की स्थित एक बड़ी ट्रैक्टर कंपनी खरीदने वाली है।

तुर्की की 5 बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक को कंपनी खरीदने के अंतिम चरण में है, जिसकी छोटी अवधि में घोषणा की उम्मीद है। 2017 में यह महिंद्रा द्वारा तुर्की में दूसरी ट्रैक्टर कंपनी का अधिग्रहण होगा। इससे पहले जनवरी महीने में इसने हिसारलर नामक कंपनी का अधिग्रहण किया था। दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर मंगलवार के 1,294.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,309.70 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10.50 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 0.19% की बढ़त के साथ 1,296.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!