शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कामत होटल्स (Kamat Hotels) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

कामत होटल्स (Kamat Hotels) के शेयर ने आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में ऊपरी सर्किट पर पहुँचने के साथ ही अपने हफ्तों के शिखर को भी छुआ है।

करीब 10% की जोरदार उछाल से यह ऊपरी सर्किट और 108.50 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर है। कामत होटल्स में मजबूती को केआईएफएस एंटरप्राइज द्वारा इसके 5 लाख शेयरों (2.1% हिस्सेदारी) की खरीद से जोड़ कर देखा जा रहा है। बीएसई में कामत होटल्स का शेयर मंगलवार के 98.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 103.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 9.85 रुपये या 9.98% की तेजी के साथ 108.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!