शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) बेचेगी इस कंपनी में हिस्सेदारी

आज गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आईएफसीआई (IFCI) के शेयर में 2% से अधिक की मजबूती दिख रही है।

खबरों के अनुसार आईएफसी ने क्लीयरिंग कॉर्प में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियाँ माँगी हैं।
दूसरी ओर बीएसई में आईएफसीआई का शेयर मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 23.85 रुपये पर ही खुला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये या 2.31% की बढ़त के साथ 24.40 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 33.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 20.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!