शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) ने किया थिसेनक्रुप के साथ करार

टाटा स्टील (Tata Steel) ने जर्मन कंपनी थिसेनक्रुप एजी के साथ समझौता किया है।

इन दोनों कंपनियों ने अपनी यूरोपीय संपत्तियों के लिए साझा उद्यम तैयार करने के लिए हाथ मिलाया है, जिनमें इन दोनों की हिस्सेदारी 50-50% होगी। यूरोप में थिसेनक्रुप की स्टील मिल सेवाओं सहित दोनों कंपनियों के सपाट स्टील व्यापार को एक किया जायेगा। इनके साझे उद्यम का वार्षिक टर्नओवर 1,15,000 करोड़ रुपये होगा।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर मंगलवार के 676.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 677.90 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 689.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.20 बजे टाटा स्टील के शेयर में 6.85 रुपये या 1.01% की मजबूती के साथ 683.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!